फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशहित कुछ करने का जिसका सपना भी था,ऐसा ही एक नवोदयन भाई अपना भी था

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा हमले के शहीद मनिंदर के परिजनों को 7 लाख भेंट किए
विज्ञापन

नाजोचक्क नवोदय विद्यालय में मई में लगेगी शहीद मनिंदर की प्रतिमा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर चुके पूर्व छात्रों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए दीनानगर निवासी कांस्टेबल मनिंदर सिंह के परिजनों को 7 लाख की राशि का चेक भेंट किया। शहीद मनिंदर घरोटा के नजदीक जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र रहे हैं। बता दें कि नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं, जिनमें कुछ आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। सभी ने परिवार को यह भरोसा दिया है कि देश के नवोदयंस इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं। इस मौके पर शहीद मनिंदर के पिता सतपाल अत्री ने नम आंखों से बताया कि इन नवोदयंस में शहीद बेटे मनिंदर की झलक नजर आ रही है। वह महसूस कर रहे हैं कि उनका बेटा भी उनके साथ घर लौट आया है। वह चाहते हैं कि नाजोचक्क के नवोदय विद्यालय जहां से उनके बेटे ने शिक्षा ग्रहण की, वहां उनके बेटे की याद में कोई यादगार बने। शहीद परिवार की भावनाओं का सम्मान करते हुए पांच सदस्यीय नवोदयंस में शामिल दिल्ली से पुष्पेंद्र दवास व राजस्थान के चुरू से राधा राकेश ने परिवार को भरोसा दिया कि उनके संगठन की तरफ से मई तक नाजोचक्क नवोदय विद्यालय में शहीद मनिंदर की मार्बल की प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी। संगठन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि 2015 को देश के विभिन्न राज्यों से 24 नवोदयन्स की बैठक दिल्ली में हुई थी। इसमें फैसला लिया कि देश में नवोदय के पूर्व छात्रों को एक लड़ी में पिरोने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके बाद सोशल मीडिया से नवोदयंस जुड़ते गए और आज इनकी संख्या 10 लाख पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि मनिंदर की शहादत की खबर के बाद इंडोनेशिया से नवोदयंस एनआरआई शिव शंकर विजय ने बंगलूरू से संगठन सदस्य आनंदमयी प्रियदर्शनी, मुनीष कुमार व सुकुमल्ल अजमेरा को शहीद मनिंदर के परिवार की आर्थिक मदद करने का संदेश भेजा। इसके बाद शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र सिंह विक्की के माध्यम से शहीद मनिंदर के परिवार के साथ संवेदना प्रकट करने यहां पहुंचे। इस अवसर पर भलवाड़ा से अनिल सेठी, भिवानी से चरण सिंह दलेर, अलवर से राकेश चौधरी व नाजोचक्क से नवोदय विद्यालय के अध्यापक भगत सिंह व सरवन सिंह उपस्थित थे।

फोटो: राशि का चेक भेंट करते पूर्व छात्र, साथ हैं परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र विक्की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें