फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

उक्त जमीन पर गांव निवासी 30 वर्षों से कर रहे रामलीला का मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
सुजानपुर के गांव जम्मू कलियारी के लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे लोगों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
गांव निवासी पवन कुमार पम्मी, मंगलदास, करण सिंह, त्रिलोक चंद्र, व्यास देव, नंदन, लाडी,राजू, गौरव, राकेश कुमार, राणा प्रताप, विनय, रानी, सीमा, आशा, आरती, कृष्णा, सिमरन, कमलेश, तारो देवी ने बताया कि गांव के बीचोंबीच सरकारी जमीन पर गांव के लोग 30 वर्षों से रामलीला का मंचन करते आ रहे हैं। इसके अलावा गांव के लोग धार्मिक कार्यक्रम जैसे जगराता, भंडारा और अन्य आयोजन करते आ रहे हैं। गांव के कुछ लोग धक्के से जमीन पर कब्जा करने की फिराक में हैं। कब्जा करने की नीयत से उक्त लोगों ने सरकारी जमीन पर निशानदेही की बल्लियां लगा दीं लेकिन ग्रामीणों ने इन बल्लियों को वहां से हटा दिया और पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों ने कहा कि वह इस सरकारी जमीन पर किसी कीमत पर कब्जा नहीं होने देंगे। वहीं सुजानपुर के थाना प्रभारी इकबाल सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंधी शिकायत मिल चुकी है। जांच की जा रही है।

फोटो:-3-कब्जा करने वालों के खिलाफ रोष जताते गांववासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें