गुरदासपुर। जिला रोजगार अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि घर घर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से जिलाधीश गुरदासपुर की अध्यक्षता में 27 सितंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कल काहनूवान में रोजगार मेला लगाया जा रहा है। यह मेला विधानसभा हलका कादियां से संबंधित प्रार्थियों के लिए लगेगा। 28 सितंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोरांगला में विधानसभा हलका दीनानगर के प्रार्थियों के लिए रोजगार मेला लगेगा। रेाजगार मेले मे भाग लेने के लिए उम्मीदवार का रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है और वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की जा सकती है।