फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने लांच किया ई-लर्निंग पोर्टल:नरेश महाजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने लांच किया ई-लर्निंग पोर्टल: नरेश महाजन
विज्ञापन

पठानकोट। देश वासियों को चुनावी प्रक्रिया एवं देश के लोकतंत्र के संबंध में जागरूक करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग द्वारा नवीन प्रयास करते हुए ई लर्निंग पोर्टल लांच किया गया है। जिला नोडल अफसर स्वीप एवं कार्यकारी अभियंता नरेश महाजन ने बताया कि सीईओ दिल्ली द्वारा तैयार चुनावी शिक्षा संबंधी पोर्टल को राष्ट्रपति ने नेशनल वोटर दिवस पर दिल्ली में एक नवीनतम प्रयास के तहत लांच किया गया था। नरेशन महाजन ने बताया कि जिले के सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को इस पोर्टल पर रजिस्टर होना चाहिए। ई लर्निंग के इस पोर्टल पर रजिस्टर होने के लिए http://ceodelhi.gov.in पर जाना होगा। पोर्टल पर चुनावी शिक्षा एवं लोकतंत्र संबंधी जानकारियां हासिल करने पर आपके लेवल के अनुसार एक आनलाइन टेस्ट देकर एक सर्टिफिकेट आफ रीकोगनीशन भी जनरेट किया जा सकता है।

फोटो 07, जानकारी देते हुए नरेश महाजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें