फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में 45900 बच्चों को मीजल और रूबेला का टीकाकरण किया जायेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए 17 टीमें औैर 8 निरीक्षण टीमों का गठन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला । विश्व सेहत संगठन और भारत सरकार के सहयोग से सूबा सरकार द्वारा 1 मई 2018 से पूरे पंजाब में मीजल और रूबेला की बिमारी को खत्म करने के लिए टीकाकरण मुहिम शुरू की जा रही है। इस संबंध में शनिवार को सिविल अस्पताल बटाला के एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला ने एक विशेष पत्रकारवार्ता का आयोजन किया। डॉ. संजीव भल्ला ने शनिवार को मीडिया के माध्यम से लोगों को अपील करते हुए कहा कि इस मुहिम के तहत पूरे पंजाब में 9 महीने से लेकर 15 साल के सभी बच्चों को खसरा और रूबेला का टीकाकरण जरूर कराएं। डॉ. भल्ला ने आगे बताया कि खसरा एक वाइरल बिमारी है जिससे हर साल कई बच्चों की मौत हो जाती है। इसी तरह रुबेला भी एक वाइरल रोग है जिस गर्भवती महिला को यदि गर्भ के पहले तीन महीनों में हो जाय तो बच्चे में भी इसी रोग होने का खतरा होता है। इस बीमारी से बचाव केे लिये सरकार द्वारा विशेष मुहिम के तहत खसरा और रूबेला का एक टीका एमआर के रूप में लगाया जाएगा। डॉ. भल्ला ने बताया कि बटाला में उनकी यह मुहिम पांच हफ्ते की होगी। इस मुहिम के लिए बटाला क्षेत्र के लिए उन्होंने 17 टीमों का गठन किया जो क्षेत्र में टीकाकरण करेगी और आठ निरीक्षण टीमों को गठन किया है, जबकि टीकाकरण के लिए एक स्थायी टीम बटाला के सिविल अस्पताल में रहेगी। इस अवसर पर उनके साथ नोडल अधिकारी औैर बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. रविंदर सिंह भी उपस्थित थे।


फोटो- 28जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला सिविल अस्पताल में एसएमओ संजीव भल्ला पत्रकारों को मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें