फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारीवाल में बंद का पूरी तरह सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
धारीवाल में बंद पूरी तरह सफल
विज्ञापन

धारीवाल (गुरदासपुर)। दलित संगठनों ने शहर में रोष मार्च निकाल कर डडवां चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। भारत बंद को लेकर मिल ग्राउंड में बड़ी संख्या में दलित भाईचारे ने इक्ट्ठे होकर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा एससी, एसटी एक्ट को बदलने नहीं दिया जाएगा। बंद के दौरान मेडिकल स्टोर और अस्पताल खुले रहे। अन्य दुकानें व संस्थाएं बंद रहीं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नायब तहसीलदार निर्मल सिंह और डीएसपी आर-1 मनजीत सिंह और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ उपस्थित थे। इस मौके पर डा. कमलजीत सिंह, एडवोकेट शिवचरण सिंह मान, शीतल सिंह, अश्वनी, प्रधान बब्बा गिल, रिंकू कल्याम, लाभा आलोवाल, जगदीश अहमाबाद, डा. सतपाल, प्यारा सिंह, ज्ञानी प्रकाश चंद, जोगिंदर लेहल, जगीर सिंह, कुलदीप सिंह, कस्तूरी लाल, बलविंदर टांक, अशोक खोखर, सन्नी रंधावा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें