खेत में दवा का छिड़काव करते वक्त बेहोश युवक की इलाज के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
खेत में दवाई का छिड़काव करते वक्त एक युवक बेहोश हो गया। गंभीर हालत में उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अजीत सिंह निवासी गांव मधरे ने बताया कि उसका बेटा सतनाम सिंह (25) जो 13 जुलाई को अपने खेतों में फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बेेहोश हो कर खेतों में गिर गया। बेहोशी की हालत में सतनाम सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, मगर गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अमृतसर के लिए रेफर कर दिया। अमृतसर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सतनाम सिंह की गत देर रात को मौत हो गई। पुलिस थाना घुमाण के एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को उसके वारिसों के हवाले कर दिया।