फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 दिन पहले बाइक से गिरकर घायल हुए ऑर्डिनेंस डिपो के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
4 दिन पहले बाइक से गिरकर घायल हुए ऑर्डिनेंस डिपो के जवान की मौत
विज्ञापन

-शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। 4 दिन पहले घियाला डिस्पेंसरी के पास बाइक से गिरकर घायल हुए कंदरोड़ी ऑर्डिनेंस डिपो के जवान अश्विनी कुमार की शुक्रवार को मौत हो गई। जवान के शव का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने परिवार को सौंप दिया। थाना नंगलभूर के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि अंदोई निवासी जवान अश्विनी कुमार किसी काम से 22 अगस्त को नंगल भूर गया था, देर रात वापसी करते समय सामने से आ रहे वाहन की लाइट में पड़ने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पड़े पत्थरों से टकराकर गिर गई, हेलमेट भी टूट गया और अश्विनी के सिर पर गहरी चोटें आईं। गुरमेल ने बताया कि घायल अवस्था में जवान को सिविल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसे मिलिट्री अस्पताल रेफर कर दिया गया, हालत में सुधार न होता देख परिवार ने अश्विनी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। 9 एफओडी जवानों ने अश्विनी कुमार का पोस्टमार्टम करवा शव परिवार के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें