पवन शर्मा उत्तर भारत के अध्यक्ष बने
गुरदासपुर। शक्ति दुर्गा दल की बैठक रविवार को राष्ट्रीय युवा मोर्चा तथा राष्ट्रीय इंचार्ज विक्रमजीत के नेतृत्व में हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी आजाद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पंजाब की इकाई भंग कर दोबारा पंजाब इकाई का गठन किया गया। इसमें उत्तर भारत, पंजाब राज, गुरदासपुर जिला की नियुक्तियां की गईं। जिसमें उत्तर भारत के अध्यक्ष पवन शर्मा, उत्तर भारत उपाध्यक्ष संजीव कुमार, पंजाब चेयरमैन मुनी शर्मा, जिला गुरदासपुर अध्यक्ष नवनीत सन्नी, जिला कानूनी सलाहकार जोगिंद्र योगी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रजत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास, युवा मोर्चा जिला महासचिव अशीष चौहान, युवा मोर्चा जिला सचिव राजा, शहरी अध्यक्ष नीरज नियुक्त किए गए। इस अवसर पर हर्ष, तरुण, कर्ण, नवरूप, अजय, मक्खन उपस्थित थे।
22जीडीआर3-नई नियुक्तियों करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी आजाद।