फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करों पर हो कार्रवाई, चिट्टे का पुतला फूंका
विज्ञापन

-अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति ने कैप्टन सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के पंजाब चेयरमैन सुरिंद्र मन्हास व पंजाब युवा अध्यक्ष विक्की ठाकुर व महिला जिला अध्यक्ष सुधा शर्मा की देखरेख में सुजानपुर से विशाल मोटर साइकिल रैली निकाली गई। इस अवसर पर समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता ने हाथों में केसरिया झंडे लहराते हुए नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कैप्टन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर पठानकोट जालंधर नेशनल हाईवे के साथ सटे हिमाचल में पड़ते नशे का गढ़ माने जाने वाले भदरोआ के मुहाने पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए यहां चिट्टे का पुतला फूंका गया। वहीं पंजाब सरकार व हिमाचल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नशे के कारोबार में होने वाली बढ़ोतरी के लिए दोनों सरकारों को जिम्मेवार ठहराया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र मन्हास व विक्की ठाकुर ने कहा कि नशा हमारी युवा पीढ़ी को तेजी के साथ अपनी चपेट में ले रहा है जो हमारे समाज के लिए बहुत ही चिंता का विषय है। इस पर हम सबको एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी और नशा बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा खोलना होगा। यदि नशे के विरुद्ध जल्द ही कोई ठोस कदम न उठाये गए तो युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार में डूब जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा एक प्रकार का नहीं बल्कि अलग-अलग प्रकार का है। जिसका एक ही मकसद है कि इंसान को शारीरिक तौर पर अंदर से खोखला करना। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ लोगों को भी नशे को रोकने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। हमें अपने आस-पास के लोगों को नशे के प्रति सचेत करने की जरूरत है, ताकि यूथ को नशे से बचाया जा सके। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील करते हुए कहा कि वह नशे जैसी बुरी आदत को त्याग कर अपने भविष्य की ओर ध्यान दे। आज के प्रदर्शन दौरान पंजाब चेयरमैन सुरिंद्र मन्हास ने कहा कि पठानकोट के साथ लगते भदरोआ में हिमाचल व पंजाब पुलिस संयुक्त रूप से आपरेशन चलाए और नाके लगा कर ईमानदारी से नशेड़ियों पर नकेल कसे तो काफी हद तक नशे पर काबू पाया जा सकता है। इस अवसर पर सुनील ठाकुर, दर्शन, प्रिंस ठाकुर, प्रथम, राजन, विजय, स्वीटी, रीटा, मिनाक्षी, भजन कौर, शांति, सुरिंद्र कौर, संजय महाजन, गुरदयाल, लाल चंद, सुधांशू, रमेश, राजेश शर्मा, पंकज और एसपी गावस्कर उपस्थित थे।

फोटो 13, चिट्टे का पुतला फुंकते हुए हिंदू सुरक्षा समिति के सदस्य
फोटो 13ए, विशाल मोटर साईकिल रैली निकालते हुए कार्यकत्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें