कार्यक्रम के लिए महाजन युवा संगठन ने की बैठक
पठानकोट। महाजन युवा संगठन की ओर से गणेश महाजन की देखरेख में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान संजू महाजन व चेयरमैन सुनील महाजन उपस्थित हुए। मौके पर 28 जुलाई को कराए जा रहे अधिवेशन को लेकर चर्चा की गई तथा सरपरस्त गणेश महाजन को प्रोग्राम इंचार्ज बनाया गया। मौके पर गणेश महाजन व प्रधान संजू महाजन ने संयुक्त रूप में बताया 29 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में 500 से ज्यादा युवा भाग लेंगे तथा इसमें मुख्यातिथि के रूप में आल इंडिया प्रधान जग्गी लाल महाजन व पूर्व डिप्टी सीएम जम्मू कश्मीर कविंद्र गुप्ता विशेष रूप से पहुंचेंगे। मौके पर उन्होंने संयुक्त रूप से समूह शहर निवासियों को भी इसमें भाग लेने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ पारस, अमरजीत, रिशु, निशांत, अमित, साहिल महाजन, अंकुमश व राहुल भी उपस्थित थे।
फोटो 09, बैठक के दौरान जानकारी देते हुए