तीन घंटे केंद्रीय जेल में चला तलाशी अभियान
गुरदासपुर। जिला पुलिस ने वीरवार सुबह एसपी (इंस्वेटीगेशन) हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में केंद्रीय जेल में तीन घंटे तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें डॉग स्क्वॉड टीम और एंटी स्बोटेज टीमों को भी शामिल किया। इस दौरान जिला पुलिस ने बड़ी सीढ़ियों के सहारे से बैरकों की छत्तों की चेकिंग की। जेल में बंद सभी कैदी और हवालातियों की तलाशी के बाद उनके सामान और उनकी बैरकों को भी गहनता से चेक किया, लेकिन इस दौरान एक भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। इस दौरान जेल सुपरिंटेंडेंट रणधीर सिंह उप्पल ने कहा कि किसी वर्जित वस्तु को जेल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अरविंदरपाल सिंह भट्टी, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट शयामल ज्योति व अन्य मौजूद थे।
29जीडीआर14-जेल की तलाशी अभियान के दौरान उपस्थित जिला पुलिस ।