फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार कारोबारियों को राज्य में निवेश करने के लिए कर रही उत्साहित-विधायक पाहड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सरकार कारोबारियों को निवेश करने के लिए कर रही उत्साहित’
विज्ञापन

गुरदासपुर। हलका विधायक गुरदासपुर बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने एक प्रेस में बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में राज्य सरकार उद्योग क्षेत्र को उत्साहित करने के लिए विशेष प्रयत्नशील है। नए कारोबारियों को राज्य में निवेश करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है। विधायक पाहड़ा ने बताया कि गत दिनों पंजाब के उद्योग विभाग और ऑस्ट्रेलियन कंपनी के बीच समझौता हुआ है, जिसके अधीन साल 2020 तक पंजाब में 50 एसे सामाजिक क्षेत्र कारोबार स्थापित किए जाएंगे, जिससे अगले 7 वर्षो के दौरान करीब 1 करोड़ लोगों का जीवन पूरी तरह से खुशहाल हो जाएगी। अमृतसर से शुरू किये जाने वाले इस प्रोजेक्ट को आगे दूसरे व तीसरे चरणों में पंजाब के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा। शिक्षित व निपुन माहिरों का एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जिसमें आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, अमेरिका, कनाडा, बरतानिया और हांगकांग जैसे कारोबार देशों तथा शहरों के तजुर्बेकारों को शामिल किया जाएगा।

18जीडीआर6-विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें