पठानकोट के बांका बहादुर को मध्यप्रदेश में मिला सम्मान
पठानकोट। पठानकोट के वरिष्ठ कलाकार, कवि, लेखक, मंच संचालक, नाटककार व रंगमंच निदेशक बांका बहादुर अरोड़ा को मध्यप्रदेश में साहित्य महोपाध्याय सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान बांका बहादुर अरोड़ा को राष्ट्र भाषा हिंदी के सामाजिक, शैक्षणिक, साहित्यक एवं कलात्मक सृजन की रचनात्मक अभिव्यक्ति और उत्थान के लिए योगदान के लिए शिक्षाविदों एवं रचनाकारों के राष्ट्रीय सम्मेलन प्रयाग द्वारा 28 जनवरी को उज्जैन में हुए विशेष समारोह में प्रदान किया गया। सम्मान के अंतर्गत प्रतीक चिह्न, अंग वस्त्रम, उपाधि एवं सम्मान पत्र बांका बहादुर को प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आमंत्रित साहित्यकार, कवि, वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद उपस्थित थे। वहीं बांका बहादुर ने इस सम्मान का श्रेय अपने गुरुओं व माता पिता को दिया।
फोटो -9- पठानकोट के कलाकार बांका बहादुर सम्मान हासिल करते हुए।