हिंदू संगठन ने की शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग
पठानकोट। शिवसेना हिंदुस्तान की ओर से बुधवार को शिवसेना कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान दीपक शर्मा और यूथ प्रधान तुषार कश्यप ने की। जिसमें शिवसेना हिंदुस्तान के सभी सदस्यों ने बढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विशेष तौर पर पंजाब के उपप्रधान चेतन कक्कड़ और अमृतसर जिला प्रधान सौरभ सेथिया उपस्थित हुए। संबोधित करते हुए पंजाब के उप प्रधान चेतन कक्कड़ ने कहा कि कुछ शरारती तत्व हिंदू और सिखों के बीच फूट डालने का काम कर रहे हैं। इन तत्वों का मंसूबा पंजाब का माहौल खराब करना है। ऐसे तत्वों को शिवसेना हिंदुस्तान कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। शिवसेना ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो शिवसेना की ओर से पूरे सूबे में उक्त शरारती तत्वों के खिलाफ प्रदर्शन करके विरोध किया जाएगा। इस मौके पर नितिन अग्रवाल, साहील, नवदीप, लक्की, राजवीर व अन्य पार्टी के सदस्य उपस्थित थे।
फोटो -5- पठानकोट में बैठक करते हुए शिवसेना सदस्य।