पठानकोट।
प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट के दसवीं कक्षा के छात्र कर्मा रिगेल का अंडर-20 इंडियन आइस हॉकी टीम में चयन हुआ है। दिल्ली में आयोजित नेशनल आइस हॉकी के 15 दिन के ट्रायल कैंप के बाद छात्र कर्मा रिगेल का नेशनल टीम में चयन हुआ है। यह जानकारी स्कूल प्रबंधन ने दी। स्कूल प्रबंधन ने छात्र को बधाई दी है। वहीं छात्र का कहना है कि स्कूल में मिल रही कोचिंग से उसे आगे जाने में मदद मिली है। जल्द ही मलयेशिया में एशियाई देशों के बीच होने वाले आइस हॉकी मैचों में भारतीय टीम भी हिस्सा लेगी। इसमें छात्र कर्मा रिगेल भी शामिल होगा। स्कूल के अध्यक्ष भारत भूषण महाजन, महासचिव विशाल महाजन, डायरेक्टर सन्नी महाजन, प्रिंसिपल शुभ्रा ने छात्र कर्मा रिगेल और उसके माता-पिता को बधाई दी।
फोटो -9- पठानकोट के प्रताप वल्र्ड स्कूल का छात्र कर्मा रिगेल।