पठानकोट में तीन अन्य में डेंगू की पुष्टि
पठानकोट। जिले में डेंगू के तीन अन्य मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि सेहत विभाग की ओर से की गई है। सभी जिले के अलग-अलग स्थानों से संबंधित हैं। वे बीते एक हफ्ते से तेज बुखार और दर्द से पीड़ित थे। उनका इलाज सिविल अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों की ओर से शुरू कर दिया गया है। एसएमओ डॉ. भूपिंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि के बाद इलाज शुरू कर दिया गया है। डेंगू पीड़ितों की पुष्टि होने से पठानकोट में मरीजों की संख्या 353 हो गई है। इनमें 85 मरीज पठानकोट के मोहल्ला लमीनी के हैं।