फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटारी सड़क सीमा के रास्ते आज 41 पाकिस्तानी जाएंगे वतन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण देश के कई राज्यों में फंसे 41 पाकिस्तानी वीरवार बाद दोपहर अंतरराष्ट्रीय अटारी सड़क सीमा से अपने वतन रवाना होंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन पाकिस्तानियों को वतन भेजने के लिए वीरवार को अटारी सड़क सीमा में स्थापित इंटरनेशनल गेट को खोलने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार ये पाकिस्तानी उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व पंजाब में ठहरे हुए हैं। इनमें से चार पाकिस्तानी अमृतसर की प्राचीन मस्जिद खेरूदीन में रुके हैं। इन पाकिस्तानियों ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास से संपर्क स्थापित कर वतन भेजने के प्रबंध करने के लिए आग्रह किया था। पाकिस्तानी दूतावास अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय से इस संबंध में प्रार्थना की थी। इन सभी पाकिस्तानियों को वतन भेजने से पहले इनकी थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट किये जाएंगे। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण दोनों देशों ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर सभी गतिविधियों पर पाबंदी लगाई हुई है। इसके बावजूद भी भारत सरकार ने हार्ट का इलाज करवाने के लिए आए एक पाकिस्तानी नाबालिग सहित कई पाकिस्तानियों को वतन भेजने के लिए मानवता के आधार पर अटारी गेट के किवाड़ खोलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें