कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा
अमृतसर। कांग्रेस के मंगलवार को जारी घोषणा पत्र पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर देश की जनता को गुमराह करने की साजिश रची है। कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र बनाया था। कैप्टन सरकार ने दो साल में कौन से वायदे पूरे किए हैं। डॉ. मनमोहन सिंह को पंजाब की जनता को बताना चाहिए कि पंजाबियों के साथ किए नौकरी व मोबाइल फोन देने के वायदों का क्या हुआ।