फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार गन्ना काश्तकारों के विकास हेतु वचनबद्ध -कैबनिट मंत्री रंधावा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार गन्ना काश्तकारों के विकास के लिए वचनबद्ध : रंधावा
विज्ञापन

गुरदासपुर। पंजाब के सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कैप्टन सरकार गन्ना काश्तकारों को कोई मुश्किल नहीं आने देगी और सरकार किसानों के विकास हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की चलती सहकारी चीनी मिलों को वर्ष 2017-18 की गन्ने की कीमत की अदायगी करने के लिए 35 करोड़ रुपये जारी कर दिए है। जोकि संबंधित गन्ना काश्तकारों के खातों में डाल दिए गए। सहकारी चीनी मिलों द्वारा तिथि 31 दिसंबर 18 तक 182.86 करोड़ रुपये का बकाया था और 35 करोड़ रुपये जारी होने के बाद 151.82 करोड़ रुपये गन्ने की पेमेंट करनी रहती है। जिसकी अदायगी के लिए अन्य 65 करोड़ रुपये पंजाब ग्रामीण विकास बोर्ड की ओर से जारी कर दिए गए हैं, जिसकी अदायगी जल्द ही हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें