फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी ने आग लगाकर अपना रिकार्ड जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवारी ने आग लगाकर अपना रिकार्ड जलाया
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा- अगर आफिशियल रिकार्ड हुआ तो होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बटाला सर्किल के एक पटवारी ने वीरवार शाम को अपने रिकार्ड को आग लगाकर जला दिया। इस बात की पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी कि उक्त पटवारी ने जिस रिकार्ड को जलाया है, वह कौन सा रिकार्ड है। समाचार लिखे जाने तक विभाग जलाए गये रिकार्ड में दर्ज तथ्यों को खंगालाने में लगा हुआ था। बटाला के तहसीलदार अरविंद सलवान ने बताया कि उन्हें पटवारी अवतार सिंह द्वारा अपने रिकार्ड को जलाने की सूचना मिली है। तहसीलदार ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि कौन सा रिकार्ड जलाया गया है। इस काम के लिए कानूनगो और नायब तहसीलदार को पता लगाने के लिए भेजा गया है और वह लिस्टें बना रहें हैं। उन्होंने बताया कि यह रिकार्ड उक्त पटवारी ने अपने दफ्तर के बाहर जलाया है। सबसे पहले यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त पटवारी ने कौन-कौन सा रिकार्ड जलाया है। तहसीलदार ने आगे बताया कि अगर पटवारी ने आफिशियल रिकार्ड जलाया है तो यकीनी तौर पर विभाग द्वारा पटवारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


फोटो- 04जीडीआरबीटीएलपी02 ऐ
कैप्शन- बटाला में जले हुये रिकार्ड की जांच पड़ताल करते हुये विभाग के अधिकारी।
फोटो- 04जीडीआरबीटीएलपी02 बी
कैप्शन- जलाया हुये रिकार्ड की कापियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें