पुस्तक के लेख पर विचार चर्चा
गुरदासपुर। जिला गाइडेंस काउंसिलर परमिंदर सिंह सैनी के प्रबंधों में आईपीएस गुरप्रीत सिंह तूर की पुस्तक अलहड़ उम्रा तलख सुनेहे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचीं एडीसी डॉ. सैय्यद सहिरिश असगर ने समाज में बुराइयों का बढ़ना और जवानी की अव्यवस्था में नौजवान पीढ़ी का सामाजिक बुराइयों में शामिल होने को आधुनिक समय की समस्या बताया। उन्होंने कहा कि साहित्य और समाज के हर पक्ष को पेश करती पुस्तकें जवानी को सही मार्गदर्शन दे सकती है। इस दौरान एमडी डॉ. बरिंदर सिंह, एमडी डॉ. वरिंदर मोहन, डॉ. अमरिंदर सिंह कलेर, डॉ. परमजीत कौर, हरप्रीत कौर, ज्योति, जिला गाइडेंस काउंसिलर परमिंदर सिंह ने कहा कि पुस्तक में लेखों से सबक लेकर हम नौजवान पीढ़ी को त्रासदी से बचा सकें।
25जीडीआर1- अलहड़ जवानी पर विचार चर्चा करते हुए एडीसी डा. सय्यद सहिरिश असगर