फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंटर वाल्मीकि सभा इंडिया ने नई कार्यकारिणी की घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू मलिक जिला प्रधान नियुक्त
विज्ञापन

पठानकोट। सेंटर वाल्मीकि सभा इंडिया की ओर से वीरवार को पंजाब महासचिव दिनेश कल्याण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें सेंटर वाल्मीकि सभा इंडिया के राष्ट्रीय कोमी प्रधान गेजाराम वाल्मीकि के निर्देश पर जिले की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें सोनू मलिक को जिला प्रधान, दिनकर मट्टू को जिला वाइस प्रधान, हरदेव भट्टी को जिला महासचिव, भारत भूषण को जिला कोषाध्यक्ष, एडवोकेट राजीव मट्टू को कल्याण कानूनी सलाहकार और अवनीश नीटू को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। साथ ही शहर के मोहल्ला गोपीपुर की कार्यकारिणी भी घोषित की गई। इसमें यूनिट प्रधान संदीप, प्रधान सिद्धार्थ सहोता, उप प्रधान रोहित हंस, महासचिव विकास नाहर, सचिव रजत सोनी, प्रवक्ता लक्की नाहर, सीनियर कैबिनेट में इंद्रपाल, सरपरस्त प्रदीप मट्टू, सरपरस्त विलियम भट्टी, एडवाइजर दीपक डेनियल, एडवाइजर चुने गए। इस दौरान राकेश कुमार, सोनू, गोल्डी, सन्नी, श्यामलाल, अरविंद, कुलदीप और पवन भी मौजूद थे।
फोटो 04, नई कार्यकारिणी घोषित करते सेंटर वाल्मीकि सभा इंडिया के सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें