श्वेता को परीक्षा में दूसरा स्थान
पठानकोट। एसएमडीआरएसडी कॉलेज में बीएससी (तृतीय) का परिणाम शानदार रहा। छात्रा श्वेता ने 331 अंक लेकर दूसरा और कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। योगेश्वर ने 316 अंक प्राप्त कर दूसरा, संजीरा ने 313 अंक लेकर तीसरा और भावना ने 302 अंक लेकर मेरिट में अपना स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल सुरेंद्र कोहाल ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस कामयाबी का सारा श्रेय कालेज मैनेजमेंट और अध्यापकों को जाता है। इस दौरान प्रो. राकेश त्रिखा, प्रो. उमेश चंबियाल, प्रो. रम्मी सैनी, प्रो. गुरप्रीत कौर, प्रो. अनिता शर्मा और प्रो. हरप्रीत सिंह भी मौजूद थे।
फोटो 7, कालेज प्रिंसिपल बच्चों को सम्मानित करते हुए।