फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिली घर में आग लगने से मां और उसके दो बच्चे बुरी तरह से झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो मंजिला मकान में आग लगने से मां और दो बच्चे झुलसे, गंभीर
सोमवार रात करीब 2:30 बजे लगी आग, आग के कारणों की पुष्टि नहीं
गंभीर हालत को देखते तीनों को बटाला से अमृतसर किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
शहर के मोहल्ला स्वामी दयानंद नंगर में स्थित दो मंजिला एक मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से एक महिला औैर उसके दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां के डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। हादसा सोमवार रात करीब 2:30 बजे का है। इसके अलावा घर का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारण के बारे में कुछ स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका। इस संबंध में मन्नी योगी पुत्र नरेश कुमार वासी मोहल्ला स्वामी दयानंद नगर बटाला ने बताया कि वह औैर उनके घर आए रिश्तेदार रात को सो रहे थे कि अचानक करीब रात के 2:30 बजे आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि थोडे़ समय में ही पूरे घर को चपेट में ले लिया। मन्नी ने बताया कि बाकी सब ने तो बाहर भागकर जान बचा ली मगर आग की चपेट में उनके घर में उसकी मौसी रजनी और उसकी बेटी इशा और बेटा वंश चपेट में आ गए। तीनों मां और बच्चे बुरी तरह झुलस गए। सूचना देने के करीब एक घंटे के बाद फायर बिग्रेड पहुंची मगर तब तक मोहल्ले के लोगों ने पानी के पाइपों से आग को बुझा लिया। तीनों का इलाज अमृतसर में चल रहा है। मन्नी ने आगे बताया कि आग लगने से उनके दो मंजिला घर का लाखों का सामान जल गया। फिलहाल उन्हें पता नहीं लगा है कि आग कैसे लगी।

फोटो- 17जीडीआरबीटीएलपी02 ऐ
कैप्शन- बटाला के एक मकान में आग लगने बुरी तरह झुलसी हुई मां
फोटो- 17जीडीआरबीटीएलपी02 बी
कैप्शन- आग से झुलसे दो बच्चे
फोटो- 17जीडीआरबीटीएलपी02 सी
कैप्शन- आग लगने की वजह से जला घर का सामान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें