फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में की लारवे की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में मिला लारवा टीम ने नष्ट किया
विज्ञापन

पठानकोट। सेहत विभाग व नगर निगम की संयुक्त टीम ने डेंगू, मलेरिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान के सातवें दिन मंगलवार को हाउसिंग बोर्ड कालोनी ढांगू रोड किा दौरा किया गया। हेल्थ इंस्पेक्टर अविनाश शर्मा की अगुवाई में पहुंची टीम ने कई घरों में लारवे की जांच की। हाउसिंग बोर्ड कालोनी के एक घर में टीम को पानी के टब में और टंकी में मच्छर का लारवा मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं घर के सदस्यों को चेतावनी दी गई कि लारवा मिलने पर चालान काटा जाएगा। इस मौके पर रजिंद्र भगत, गुरमुख सिंह, लखबीर सिंह, सुरजीत, भूपिंद्र, जसपाल, हरदीप सिंह, रणजीत पाल, शशी पाल, अजय, प्रदीप सिंह, कुलविंद्र ढिल्लों मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें