फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसईबी इंप्लाइज यूनियन फैडरेशन एटक सर्कल वर्किंग कमेटी की बैठक संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जत्थेबंदी की मजबूती के लिए सदस्यता का फैसला
विज्ञापन

गुरदासपुर। स्थानीय गुरु नानक पार्क में पीएसईबी इंप्लाइज यूनियन फेडरेशन एटक सर्कल वर्किंग कमेटी की अहम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सर्कल प्रधान बलविंदर सिंह उदीपुर ने की। इस दौरान उन्होंने बीते दिनों में ही पंजाब की दो दिवसीय राज्य जनरल काउंसिल की बैठक को कामयाब करने के लिए समूचे साथियों की ओर से दिए गए पूर्ण योगदान की सराहना की। सर्कल साथी दविंदर सैनी ने बताया कि बिजली मुलाजिम एकता मंच मोहाली में 7 अप्रैल को पावरकॉम की मैनेजमेंट के साथ मुलाजिमों की मांगों संबंधी सहमति हुई थी, जिसको मैनेजमेंट लागू कर रही है। मुलाजिमों की मुख्य मांग पे-बैड को लागू करने के लिए पंजाब सरकार को केस भेज दिया गया है। इस दौरान सर्कल में जत्थेबंदी को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर सदस्यता करने का फैसला लिया गया। इस दौरान प्यारा सिंह, रणधीर सिंह काहलों, गुरनाम सिंह, निर्मल सिंह, बलविंदर और धर्म सिंह भी मौजूद थे।

12जीडीआर3- गुरदासपुर में बैठक दौरान बातचीत करते हुए बिजली मुलाजिम ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें