नरिंद्र शर्मा श्री ब्राहमण सभा दीनानगर के उप प्रधान बने
दीनानगर (गुरदासपुर)। श्री ब्राह्मण सभा दीनानगर की एक मीटिंग सभा के प्रधान मनमोहन डोगरा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्व समंती से नरिन्द्र शर्मा को श्री ब्राहमण सभा का सीनियर उप प्रधान नियुक्त किया गया। इस मीटिंग में 18 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती मनाने संबंधी विचार विमर्श किया गया। नवनियुक्त उप प्रधान नरिन्द्र शर्मा ने कहा कि वह ब्राहमण समुदाय के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव योगदान देंगे, तथा वह सभा के लिए पूरी मेहनत तथा ईमानदारी से काम करेगें। इस अवसर पर सरप्रस्त विजय शर्मा, कैप्टन रूप लाल शर्मा, एसडीओ नरेश त्रिपाठी, डिंपल खजूरीया, सतपाल शर्मा, हरीश शर्मा, पार्षद अजय शर्मा, रमेश शर्मा, ललित शर्मा, मायाधारी पवन डोगरा, रोबिन शर्मा, सुभाष चंद्र, दीपक कुमार शर्मा तथा देव राज फौजी हाकिार थे।