ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
पठानकोट।
ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के इंचार्ज एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह 6.30 बजे पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान संतोष कुमार (25) के रूप में हुई है। संतोष कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पठानकोट में कच्चे क्वार्टर कालोनी में रह रहा था। उन्होंने बताया कि वह दिहाड़ी करता था। पलविंदर सिंह ने बताया कि उसके शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर वारिसों के हवाले कर दिया गया है।