सुरिंदर सिंह कोठे सेवानिवृत्त
गुरदासपुर। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के जिलाध्यक्ष व सरकारी स्कूल रत्ता-अब्दाल के मुख्य अध्यापक सुरिंदर सिंह कोठे 29 साल की सरकारी सेवा कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। अध्यापक संगठन डीटीएफ और भ्रात्री संगठनों के नेताओं ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उन्हें शानदार सेवाओं के लिए सम्मानित किया। अमरजीत शास्त्री, हरजिंदर सिंह, अनोख सिंह, प्रिंसिपल अमरजीत सिंह मनी, उपकार सिंह, परमजीत सिंह बैंस ने कहा कि कोठे के विद्यार्थी जीवन से लेकर अध्यापक लहर को दिये योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। संगठन की ओर से डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब गुरदासपुर के अगले चुनावों तक अमरजीत शास्त्री को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, हरजिंदर सिंह वडाला बांगर को कार्यकारी महासचिव चुना गया। इस दौरान हरदेव सिंह, गुरप्रीत कौर, बलविंदर कौर, हरदीप सिंह, लखविंदर सिंह, बलराज सिंह, जसबीर सिंह, गुरदेव सिंह, अमरजीत और जुगल किशोर मौजूद थे।
14जीडीआरपी02 गुरदासपुर सुरिंदर सिंह कोठे को सम्मानित करते संगठन नेता ।