सड़क हादसे में महिला की मौत
गुरदासपुर। कस्बा काहनूवान में तहसील कार्यालय के निकट सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई और दूसरी महिला बाल-बाल बच गई।
गांव सठियाली निवासी सोनिया और रोजी मोपेड पर सवार होकर काहनूवान आ रही थीं। तहसील कार्यालय के समक्ष मोपेड का संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों सड़क पर गिर गई और पास से गुजर ही बस की चपेट में आ गई। हादसे रोजी की मौके पर ही मौत हो गई और सोनिया बाल-बाल बच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरदासपुर भेज दिया है। साथ ही बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।