पे-कमीशन लागू कर नई भर्तियां करे पंजाब सरकार
-पंजाब जल स्त्रोत मुलाजिम एक्शन कमेटी ने मंडल इंजीनियर दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब जल स्त्रोत मुलाजिम एक्शन कमेटी की ओर से समूह कर्मचारियों ने मंडल इंजीनियर, ट्यूबवेल मंडल, पठानकोट दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन किया और धरना दिया गया। जिसमें समूह सदस्यों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन पदाधिकारी हरिकृष्ण लाल, लखविन्द्र सिंह ने बताया कि विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर चंडीगढ़ और पंजाब सरकार द्वारा यूनियन की मांगों जिसमें डीए की किस्तें न मिलना, पे-कमीशन लागू न करने, विभाग में नई भर्ती न करना, ईपीएफ की पेंशन न लगना, ग्रेच्यूटी की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करना न मान कर सरकार और एमडी के खिलाफ नारेबाजी की। मुलाजिम नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार ने यूनियन की मांगों को न मान कर कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि मांगों का निपटारा न किया गया तो 11 सितंबर से लगातार पंजाब जल स्त्रोत बोर्ड के मुख्य दफ्तर चंडीगढ़ में प्रदेश के समूह कर्मचारी धरना देंगे। जिसकी जिम्मेदारी एमडी चंडीगढ़ और पंजाब सरकार की होगी। इस मौके पर प्रेम नाथ, राजेश्वर शर्मा, विशाल ठाकुर और जोगिन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
फोटो:-4-सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी।