फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सियूंटी के पास अमरूदों का बाग जला, मालिक ने की पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव सियूंटी के पास अमरूदों का बाग जला
मालिक ने की पुलिस से शिकायत, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर के निकटवर्ती गांव सियूंटी के पास गेहूं की नाड़ को लगाई आग की चपेट में चार एकड़ में फैला अमरूदों का बाग आने से बाग जलकर तबाह हो गया। फलदार वृक्षों के साथ ही बाग में स्थित झोपड़ी भी जल गई। बाग के मालिक कार्तिक वडैहरा पुत्र सुखदेव वडैहरा ने इसके खिलाफ आग लगाने वाले पास की जमीन के मालिक और उसके भाइयों के खिलाफ थाना शाहपुरकंडी में शिकायत की। कार्तिक वडैहरा ने शिकायत में कहा कि पास की जमीन के मालिक और उसके भाईयों की ओर से अपनी जमीन पर आग लगाई हुई थी लेकिन उनसे आग कंट्रोल नहीं हुई तथा उनके बाग तक आग पहुंच गई। बाग तक आग पहुंचने से अमरूदों के फलदार वृक्ष जले ही साथ ही में बाग में स्थित झोंपड़ी भी जल गई। उन्होंने कहा कि इससे उनका लगभग पांच लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कार्तिक वडैहरा ने पुलिस विभाग से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें इंसाफ दिलाने की अपील की।

फोटो 07, जलकर राख हुई झोंपड़ी व जले अमरूदों का बगीचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें