डॉ. चेतना ने संभाला एसएमओ का चार्ज
काहनूवान (गुरदासपुर)। सरकारी अस्पताल कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर भाम में शुक्रवार को डॉ. चेतना ने बतौर सीनियर मेडिकल अधिकारी का चार्ज संभाल लिया है। इस दौरान समूह स्टाफ और गणमान्यों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इलाके के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि एसएमओ के रिक्त पड़े पद पर किसी योग्य डॉक्टर को नियुक्त किया जाए। डॉ. चेतना ने सेवा संभालने के बाद तुरंत ही अस्पताल के सभी विभागों का दौरा किया। डॉ. चेतना ने कहा कि वह अस्पताल की त्रुटियों को सिविल सर्जन गुरदासपुर तक पहुंचाएंगे। इस दौरान डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. मोहप्रीत सिंह, डॉ. विमल, डॉ. पूनम, डॉ. शैलजा जुलका, नर्सिंग सिस्टर सरबजीत कौर, गुरिंदरपाल सिंह पन्नू, एएसआई रणजोध सिंह व अन्य मौजूद थे।
06जीडीआर015- डा. चेतना को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत करते हुए स्टाफ व गणमान्य