मांगें पूरी न होने पर संगठनों ने दिया धरना
गुरदासपुर।
पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम पंजाब के आह्वान पर वीरवार को मानी गई मांगे लागू करने के लिए सर्कल कार्यालय गुरदासपुर के समक्ष टेक्निकल सर्विसेज यूनियन, पंजाब राज बिजली बोर्ड कर्मचारी दल, बिजली मजदूर संघ ने संयुक्त तौर पर प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता सुरिंदर पप्पू ने की। धरने में रवेल सिंह सहायपुर, प्रदेशाध्यक्ष पंजाब राज बिजली बोर्ड कर्मचारी दल, जसवीर सिंह प्रदेशाध्यक्ष बिजली मजदूर संघ, भुपनेश कुमार पप्पू प्रधान बोर्ड जोन दरबारा सिंह छीना, ठाकुर राकेश कुमार ने कहा कि अगर कारपोरेशन के प्रबंधकों ने प्रवान की मांगें जल्द लागू न की तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को एक दिवसीय सफल हड़ताल की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी कारपोरेशन के प्रबंधकों की होगी। स्टेट सचिव की कार्रवाई दरबारा सिंह छीना ने बखूबी निभाई।
08जीडीआर6-कार्पोरेशन के चेयरमैन का पुतलाजलाते हुए बिजली मुलाजिम