पेंशनरों की समस्याओं पर विचार चर्चा
पठानकोट। स्टेट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन की ओर से सोमवार को प्रधान प्रीतम सैनी की अध्यक्षता में बैठक करवाई गई। इसमें विशेष तौर एमई विमल, एडवाइजर पंजाब गुरदयाल सैनी, प्रधान सतीश सैनी मौजूद थे। इसके मुख्य एजेंडे के अनुसार पंजाब रोडवेज, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, म्यूनिसिपल कार्पोरेशन, पीडब्लूडी पब्लिक हेल्थ, पीडब्लूडी बीएंडआर के पेंशनरों ने अपने विभाग की पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया गया। इसमें डीए का रहता बकाया देने संबंधी, मेडिकल भत्ता 2000 रुपये प्रति करना, डीए का 50 प्रतिशत बेसिक डे में जोड़ना, तनख्वाह कमीशन को जल्द से लागू करना, पुराने पेंशनर्स को 1-12-2011 से बेसिक पेंशन रिवाइस करना, रेलवे का किराया केंद्र के मुलाजिमों के बराबर किया जाए आदि शामिल है। गुरदयाल सैनी ने कहा कि पेंशनर्स को आ रही इन सारी समस्याओं को जल्द हल करवाया जाएगा। इस दौरान बीडी शर्मा, बीआर शर्मा, करतार सिंह, अर्जुन देव, जीएस सैनी, पीएस सैनी, एसडी शर्मा, सुदर्शन कुमार, हरबंस लाल गुप्ता, दौलत राम महाजन व अन्य मौजूद थे।
फोटो -4- पठानकोट में मीटिंग करते पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य।