मुफ्त कानूनी सहायता के लिए कैदियों के फार्म भरे
पठानकोट। जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी पठानकोट सचिव अमनदीप कौर चाहल की ओर से सब जेल पठानकोट का दौरा किया गया। मौके पर अमनदीप कौर चाहल की ओर से सब-जेल पठानकोट स्थित बंद कैदियों और हवालातियों के साथ मुलाकात की गई। साथ ही उनको पेश आ रही मुश्किलें सुनी गई। इस संबंध में उनकी ओर से बनती कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान जिन लोगों पर केस दर्ज है और उनके पास वकील नहीं है उन सभी लोगों को फ्री कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए फार्म भरे गए। इसके अलावा उन सभी लोगों को कानूनी अधिकारों के बारे जानकारी दी और अपील करने के तरीके व अपील के लिमिटेशन पीरियड के बारे में भी जागरूक किया गया।
फोटो -10- पठानकोट में कैदियों के फार्म भरते हुए अथॉरिटी की सचिव।