फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान गए एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान गए श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत
विज्ञापन

अमृतसर। बैसाखी पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। श्रद्धालु का नाम होशियार सिंह (71) मलेरकोटला के गावं हथन का रहने वाला है। होशियार सिंह 13 अप्रैल को गुरुद्वारा पंजा साहिब हसन अब्दाल में श्रद्धालुओं के साथ एक सराए में विश्राम कर रहा था। अचानक उसने छाती में दर्द की शिकायत की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसी के लोगों ने होशियार सिंह को आरआईसी हास्पिटल में दाखिल कराया। 14 अप्रैल बाद दोपहर तीन बजे उसका देहांत हो गया। हसभी औपचारिकता पूरी करने के बाद संभावना है की कल तक उनका पार्थिव शव अटारी सड़क सीमा के रास्ते भरत भेज दिया जायेगा। होशियार सिंह की मृत्यु के बारे में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें