‘सही आयकर देकर परेशानी से बचें कारोबारी’
अमृतसर। आयकर विभाग के प्रिंसिपल कमिश्नर संजय कुमार रस्तोगी ने करदाताओं से कहा है कि वह अपनी सही आय पर टैक्स भरें। पिछले दिनों किए गए सर्वे में बड़े प्राइवेट हास्पिटल, पोल्ट्री फार्म, रेडी मेड गारमेंट्स के साथ साथ बिल्डिंग मैटीरियल बेचने वाले, फर्नीचर का कारोबार करने वाले, कोचिंग क्लास पढ़ाने वाले व टिंबर का कारोबार करने वाले लोग सही ढंग से आयकर जमा नहीं करवा रहे हैं। रस्तोगी सोमवार को अपने मॉल रोड स्थित कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कोई भी करदाता यह न समझे की विभाग को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। किसी भी करदाता को कोई भी समस्या है तो आयकर दफ्तर में कर सकता है। आयकर विवरणी भरने कि लिए भी एक अलग काउंटर स्थापित किया गया है।