पठानकोट में भी मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। महिला कांग्रेस की ओर से जिला प्रधान रंजना महाजन की अध्यक्षता में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस वर्करों ने बढ़ रहे पेट्रोल के दामों समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। सबसे पहले महिला कांग्रेस वर्करों ने जिला कांग्रेस भवन में एक सभा बुलाई। इसमें समूह वर्करों ने बढ़ती महंगाई के लिए मोदी सरकार को जमकर कोसा। इसके बाद कांग्रेस भवन से निकलकर वाल्मीकि चौक स्थित पेट्रोल पंप के बाहर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ रोष जताया गया। रंजना महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार को आम लोगों को जरा भी चिंता नहीं हैं। केंद्र सरकार बिना सोचे समझे पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी करती जा रही है। इससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इस दौरान हरिजंदर कौर, रजनी, रीटा शर्मा, कमला, किरण बाला, मंजीत कौर, प्रोमिला सेठी, दर्शना सलारिया, मधु रैना, आशा भगत, वनीता और सुषमा भी मौजूद थीं।
फोटो 02, केंद्र सरकार विरूद्ध रोष प्रदर्शन करते हुए महिला कांग्रेस वर्कर