ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक
पठानकोट। आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन ट्रैफिक सेमिनार लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर ट्रैफिक प्रभारी अमरीक सिंह मौजूद थे। उन्होंने उपस्थित छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वाहन चालक ही नहीं बल्कि सड़क पर पैदल चलने वाले हर व्यक्ति को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। ट्रैफिक मार्शल विजय पासी ने भी छात्राओं को ट्रैफिक नियम के चिह्नों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एएसआई देवराज, एचसी मंजीत सिंह, ट्रैफिक मार्शल विजय पासी, प्रिंसिपल मधु सलारिया और शोभा पराशर भी मौजूद थे।
फोटो 05, सैमीनार के दौरान जिला ट्रैफिक पुलिस के सदस्य व अन्य