फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्रीकल सर्विसज युनियन के कर्मीयों ने काले बिल्ले लगा कर काला दिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर मनाया काला दिन
विज्ञापन

कादियां (गुरदासपुर)। टेक्निकल सर्विसिज यूनियन सीड कादियां के प्रधान सुखदेव सिंह सेखवां के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों ने काले बिल्ले और झंडे लहरा कर काला दिवस मनाया। इस दौरान उनकी ओर से एक रोष रैली भी निकाली गई। सर्कल प्रधान जगतार सिंह ने कहा कि 16 अप्रैल 2010 को बिजली बोर्ड का निगमीकरण किया गया था। समाचार पत्रों में विज्ञान प्रकाशित करवा कर कहा गया था कि यह निगमीकरण है निजीकरण नहीं होगा। बिजली कर्मचारियों की सेवा शर्तें तब्दील नहीं की जाएंगी, लेकिन कांग्रेस सरकार की ओर से अकाली भाजपा सरकार की तर्ज पर निजीकरण की ओर कदम तेजी से बढ़ाए जा रहे हैं। पंजाब सरकार की तर्ज पर बिजली कर्मचारियों के पे बैंड में से वृद्धि करने के पावरकॉम मैनेजमेंट के निर्णय को लागू न करके तनख्वाहों पर कट लगाए जा रहे हैं। डिसमिस किए नेताओं को बहाल नहीं किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ हरदीप सिंह सेखों, जसविंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, हरदेव सिंह और धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
16जीडीआर2- काले बिल्ले लगा कर सरकार तथा मैनेजमैंट के विरूद्ध रोष प्रर्दषन करते हुये कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें