मृतक किसानों के परिवारों को सहायता राशि देने की मांग
गुरदासपुर। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिलाध्यक्ष लखविंदर सिंह की अध्यक्षता में एक शिष्टमंडल डिप्टी कमिश्नर को मिला। इस दौरान शिष्टमंडल ने पंजाब सरकार के नाम पर एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने चंडीगढ़ में रैली से वापस लौटते समय हादसे में मारे गए दो किसानों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा, उनके परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देने और कर्ज माफ करने की मांग की। जिला प्रधान लखविंदर सिंह ने कहा कि मृतक किसानों को उक्त सुविधा और घायल किसानों को 1-1 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने, उनका सरकारी खर्च पर इलाज और हादसे में जिम्मेदारों को सजा दिलाने के लिए मानसा में डीसी कार्यालय के सामने बीते पांच दिनों के धरने दिए जा रहे हैं। मगर फिर भी सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इस रवैये की वजह से सूबे के किसानों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार उनकी मांगों को तुरंत प्रवान करे। इस दौरान सुबेग सिंह, चन्नण सिंह, भजन सिंह, सागर सिंह, कश्मीर सिंह, प्यारा सिंह, निशान सिंह, दिलबाग सिंह, दलजीत सिंह, बलविंदर सिंह, हरदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, दलबीर सिंह, जगदेव सिंह, अजीत सिंह, साहब सिंह और तरसेम सिंह भी मौजूद थे।
09जीडीआर2-डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर को ज्ञापन सौंपता हुआ शिष्टमंडल ।