‘मुलाजिमों को मिले समान काम समान वेतन’
निगम के कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र
पठानकोट।
नगर निगम के कच्चे मुलाजिमों की कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर चेयरमैन ओंकार सिंह व जनरल सक्रेट्री नरिंद्र कुमार के नेतृत्व में विघायक अमिज विज से मिल कर उन्हें मांग पत्र दिया। इस अवसर पर वाटर सप्लाई प्रधान धरमिंद्र सिंह ने अपने साथियों को पेश आ रही मुश्किलों व उनकी मांगों के बारे में विधायक को बताया। उन्होंने बताया कि निगम में लम्बे समय से काम करे रहे कर्मचारियों को जल्द पक्का किया जाए व बाकि कर्मचारियों को ठेकेदारी खत्म कर निगम के अधीन कर समान काम समान वेतन दिया जाए। जिससे वह अपने परिवार का अच्छे से पालन पोषण कर सकें। इस मौके पर विधायक अमित विज ने उनकी मांगों को जायज बताया और कहा कि सरकार की ओर से कच्चे कर्मचारियों के लिए पक्का करने के लिए पालसी बनाई जा रही हैं। विधायक ने जल्द ही निगम में काम कर रहे कर्मचारियों की मांगों पूरी करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर इलेक्ट्रिशियन यूनियन प्रधान राजेश्वर लवला, वाइस चेयरमेन दविंद्र खुल्लर, उप प्रधान साबी व पवन कुमार, अमरजीत, राहुल शर्मा, कैशियर विनोद शर्मा, रवि पाल सिंह, अशिष, राजकमार राजू, बोध राज, नजिंद्र कुमार, सुरिंद्र सिंह, संधीर कुमार मौजूद थे।
फोटो -7- पठानकोट में निगम के कांट्रेक्ट मुलाजिम विधायक अमित विज को मांग पत्र देते हुए।