फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: 3.57 लाख की लूट मामले में 2 गिरफ्तार, अढ़ाई लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। अमृतसर देहाती पुलिस ने जंडिया गुरु के पास एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 3.57 लाख रुपये लूटने की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के लूट की राशि में से करीब अढ़ाई लाख रुपये बरामद भी कर लिए हैं। सुच्चा सिंह डीएसपी स्पेशल ब्रांच ने बताया कि शरारती अनसरों के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह थाना जंडियाला की टीम ने नाकेबंदी के दौरान रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों से कैश लूटने वाले 2 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। रेडियंट कंपनी में कैश का काम करते जगरूप सिंह पुत्र वरिंदर सिंह निवासी शेखपुरा मोहल्ला जंडियाला गुरु ने अपने साथियों के साथ मिलीभगत कर एक्टिवा और 3लाख 57 हज़ार की चोरी करवाकर पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस ने ट्रेस कर रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के 2 कारिंदे जगरूप सिंह और अमनदीप सिंह निवासी जंडियाला गुरु को काबू कर उनसे 2 लाख 50 हज़ार रुपये और चोरी की ही एक्टिवा बरामद की। आरोपियों के तीसरे साथी विशाल सिंह पर भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें