गुरुद्वारा गुरु के महल में भी माथा टेकने पहुंची संगत
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। हिंद की चादर सिख धर्म के नौंवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर श्री हरमंदिर साहिब में पवित्र जलों साहिब सजाए गए। श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य भवन में दोपहर तक सजाए गए इन जलों साहिब के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आया। गुरु पर्व पर संगत ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेक श्रद्धालुओं ने सरबत भले की अरदास की। जलों साहिब में गुरु काल की बहुमूल्य वस्तुओं के दर्शन करने के संगत को सौभाग्य मिलता है। इन वस्तुओं में एक नौलखा हार, सोने के दरवाजे, रतन जड़ित मोहर सहित सोने-चांदी के तसले व बाल्टी सहित कई एतिहासिक वस्तुओं को संगत के दर्शन के लिए रखा जाता है। इसके साथ ही श्री गुरु तेग बहादुर जी के जन्म स्थान गुरुद्वारा गुरु के महल में भी हजारों संगत पहुंची