मजदूरों ने घेरा एसडीएम ऑफिस
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। देहाती मजदूर सभा पंजाब के आह्वान पर सभा सदस्यों की तरफ से मांगों को लेकर एसडीएम दफ्तर के समक्ष धरना लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। धरने की अगुवाई सुखवंत सिंह संदलपुर और गुरनाम सिंह बटाला ने की। धरने के बाद एसडीएम बलबीर राज सिंह को सरकार के नाम एक मांग पत्र भी सौंपा गया। देहाती मजदूर सभा के राज नेता गुरदयाल सिंह घुमान ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले लुभावने वादे किए थे। कहा था कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने पर वादे पूरे किए जाएंगे। ढाई साल बीत जाने के बावजूद सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि गरीब लोगों को 10-10 मरले के प्लाट दिए जाएं, मनरेगा स्कीम के जरीए सारा साल काम दिया जाए, मनरेगा की दिहाड़ी 600 रुपए की जाए, गरीब लोगों के बिजली के बिल माफ किए जाएं, गांवों में गरीब लोगों को रोज प्रयोग का सारा घरेलू सामान आधे रेटों पर दिया जाए। मौके पर मुख्तार सिंह, कश्मीर सिंह, शिवतार सिंह, मंगल सिंह, जसबीर सिंह, रजवंत कौर मौजूद थे।
फोटो- 06जीडीआरबीटीएलपी04
कैप्शन- एसडीएम दफ्तर के समक्ष धरना लगाकर नारेबाजी करते हुये देहाती मजदूर।