फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देने आए शिक्षा प्रोवाइडर्स को विधायक ने आश्वासन दे लौटाया ं

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन ने सीएम अमरिंदर सिंह के नाम सौंपा मांग पत्र।
विज्ञापन

धरना देने आए शिक्षा प्रोवाइडर्स को विधायक ने आश्वासन दे लौटाया
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पिछले 3 महीने से वेतन न मिलने और नौकरी पक्की न करने के रोष स्वरूप शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक यूनियन के पदाधिकारी शनिवार को विधायक अमित विज के घर पहुंचे। रोष जताने पहुंचे यूनियन सदस्यों को विधायक ने आश्वासन देकर शांत किया। प्रधान परमवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक पिछले 10 साल से पंजाब के सरकारी स्कूलों में बेहद कम वेतनपर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार ने हमेशा ही उनके साथ सौतेला व्यवहार कियाहै। अकाली-भाजपा सरकार ने भी अध्यापकों को पक्का किए जाने के लिखित वादे किए थे, जोआज तक पूरे नहीं हुए। विधानसभा चुनावों से पूर्व शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों ने मोहाली में लगातार 419 दिन की क्रमिक भूख हड़ताल की थी। शिक्षा प्रोवाइडर्स ने कहा कि उनका रुका पड़ा तीन महीनों का वेतन दिया जाए और शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों को पक्का किया जाए अन्यथा संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस मौके पर शाम लाल, मुनीष कुमार, राजेश कुमार, योगेश्वर, अजय कुमार, संदीप,वीरेंद्र, त्रिलोक सिंह, जसवीर सिंह, अजय कुमार, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, औंकार,मीना, नीशा, कविता, संतोष, पवनप्रीत कौर, डोली, बबीता, परमवीर सिंह, रमन, मखन सिंह,जेपी सिंह व विनोद भी मौजूद रहे।

फोटो:-4-सीएम के नाम विधायक को मांगपत्र सौंपते शिक्षा प्रोवाइडर यूनियन पदाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें