अरुणा चौधरी की कोठी के समक्ष भूख हड़ताल
दीनानगर (गुरदासपुर)। आंगनबाड़ी वर्करों ने रविवार को दीनानगर में बाल विकास व ट्रांसपोर्ट मंत्री अरुणा चौधरी की कोठी के समक्ष मांगों को लेकर भूख ह़ड़ताल की। जिला प्रधान संगीता शर्मा व प्रांतीय कमेटी सदस्य जसबीर कौर के नेतृत्व में की गई भूख हड़ताल के दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी क गई। आंगनबाड़ी वर्करों ने कहा कि उनकी फरियाद कोई नहीं सुन रहा। इसके चलते उन्हें आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस मौके पर जिला प्रधान संगीता शर्मा, ब्लाक प्रधान गुरप्रीत कौर, चंपा, मोनिका, अंजू, विजयलक्ष्मी, ममता हाजिर थीं।