किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग
गुरदासपुर।
गांव अवांखां में श्रमिक वर्ग की बैठक मजदूर यूनियन के अध्यक्ष तरसेम लाल बनौत्रा की अध्यक्षता में हुई।
बनौत्रा ने दीनानगर हलका के गांव घेसल अकबरपुर, सम्मुचक्क, मगराला, सिंघोवाल व कई अन्य स्थानों पर गेहूं की 60 एकड़ से भी अधिक फसल जलने पर किसानों को सांत्वना दी। किसानों ने कहा इस फसल के जलने से किसानों को कम से कम 25 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है जो चिंता का विषय है। बनौत्रा ने कहा कि आर्थिक तंगी, ऋण के भारी बोझ से व्याकुल और इस भारी नुकसान ने किसानों की आशाओं व उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, जिला प्रशासन व पंजाब सरकार से किसानों को जली फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की है। बैठक में करनैल चंद, सतीश कुमार, बलदेव राज, संजीव कुमार, दास चंद्र, रणबीर सल्गोत्रा उपस्थित थे।